ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के साथ अस्पताल में गुणवत्ता मानकों को मजबूत करने के उद्देश्य से क्वालिटी एश्योरेंस (क्यूए) विभाग ने दो महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। दोनों सत्रों में कर्मचारियों को संक्रमण के रोकथाम के बारे में बताया गया। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 25 अगस्त को बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट (बीएमडब्ल्यू) पर प्रशिक्षण हुआ। क्वालिटी एश्योरेंस के डीन डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम जवाबदेही की संस्कृति को मजबूत करते हैं।