फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गीले व सूखे कचरे की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बादलपुर गांव में जीरो वेस्ट बनाने के लिए प्राधिकरण ने शनिवार को स्वच्छता रैली व अभियान चलाया। ग्रामीणों को गीले व सूखे कचरे को अलग करने की जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया कि कचरे को घर से ही अलग-अलग निस्तारण किया जाएगा तो गांव को जीरो वेस्ट के रूप में विकसित किया जा सकता है। स्वच्छता रैली के बाद फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने स्वच्छता कर्मचारियों के सहयोग से पुस्तकालय के पीछे के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम, गांव के नागरिकों, स्वच्छता कर्मचारियों एवं फीडबैक फाउंडेशन के स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया । ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का पृथक्करण करने तथा बादलपुर गांव को स्वच्छ एवं जीरो वेस्ट बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें