फोटो है
नोएडा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पंचशील बालक इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय जन कल्याण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत सांसद डॉ. महेश शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी भालचंद त्रिपाठी को क्षय रोग अभियान के बारे में जानकारी दी गई। सांसद ने जिले में क्षय रोग कार्यक्रम की प्रगति के बारे में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह से जानकारी ली। विभाग से मंजीत कुमार, अंबुज पांडेय, पवन कुमार, अविनाश पाल, दीपक शर्मा, मति शिखा तिवारी और आशीष शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो