वित्तीय समावेशन अभियान के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से विकासखंड बड़ागांव सभागार में जागरूकता शिविर लगा। इसमें एलडीएम अविनाश अग्रवाल, भारतीय रिज़र्व बैंक के अमित कुमार गुप्ता, यूनियन बैंक बड़ागांव शाखा प्रबंधक ऋषभ समेत 200 से ज्यादा लोग उपस्थित रहे। एलडीएम ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अमित कुमार गुप्ता ने री-केवाईसी और बीमा योजनाओं में नामांकन प्रक्रिया का महत्व बताते हुए लोगों से जुड़ने की अपील की। लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के उपाय बताए। शिविर में आरो फाउंडेशन से अनुराग रंजन ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।