ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल ने कॅरिअर फेयर का आयोजन किया। सीएसआईआर की वैज्ञानिक डॉ. शैलजा डोनेम्पुडी ने विज्ञान, नवाचार और उद्योग सहयोग के बारे में छात्रों को बताया। उन्होंने कहा कि सपनों को सच करने के लिए दिशा, समर्पण और संकल्प की आवश्यकता होती है। करीब 40 से ज्यादा प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान जैसे- इंजीनियरिंग, मेडिकल, डिजाइन, प्रबंधन एवं विदेशी विश्वविद्यालयों ने इस फेयर में भाग लेकर छात्रों को कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति और कॅरिअर की संभावनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या मंजू वर्मा भी मौजूद रहीं। ब्यूरो