संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में अंबुजा फाउंडेशन की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर आरती सोनी ने विद्यार्थियों को पोषण, जल संरक्षण, जल की गुणवत्ता, व्यक्तिगत स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सत्य प्रकाश गांधी ने भी छात्रों को व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ आदतों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को पौष्टिक भोजन लेने का का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।