ग्रेटर नोएडा। मिल्क लच्छी स्थित आरएच इंटर कॉलेज में गुरुवार को महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज पुष्कर ने छात्र-छात्राओं को लैंगिक संवेदनशीलता, जन्म के समय लिंग अनुपात की समीक्षा, लिंग आधारित भेदभाव एवं सामाजिक रुढ़ियों को समाप्त करने जैसे मुद्दों पर जागरूक किया। इस अवसर पर हब की जेंडर स्पेशलिस्ट ने छात्र-छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं निराश्रित योजना, महिला पेंशन योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्टाफ, जेंडर स्पेशलिस्ट सुनीता और डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी उपस्थित रहीं।