फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर के सेक्टर 62 स्थित भारतीय विरासत संस्थान में प्रैक्टिकल सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान संरक्षण विज्ञान पर आधारित प्रैक्टिकल कराया गया। जहां संरक्षण विभाग के दूसरे सेमेस्टर के छात्रों को शामिल किया गया। इस दौरान उन्हें ऐसे रसायनों के बारे में बताया, जिनके उपयोग करके प्राचीन धरोहरों, इमारतों, पत्थरों और औजारों को कई सालों तक संरक्षित किया जा सकता है। वहीं छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए अहमदाबाद विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ आदित्य कंठ मौजूद रहे। इस दौरान छात्रों को बताया गया कि प्राचीन समय में मिस्त्र में कैसे ममी को संरक्षित रखने के लिए रासायनों का उपयोग किया जाता था। इस मौके पर रासायनों के मिश्रण से तैयार होने वाले ऐसे पदार्थ जो संरक्षण में उपयोगी होते हैं, उनके बारे में सिखाया गया। इस मौके पर प्रोफेसर समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।