ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत वित्तीय वर्ष-2025-26 के पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (पीएआई) के संस्करण 1.0 के प्रसार और संस्करण 2.0 के लिए बिसरख में शुक्रवार को कार्यशाला हुई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों और कार्मिकों को पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 के उद्देश्यों, संकेतकों आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी फनीश कुमार भी मौजूद रहे। ब्यूरो