नोएडा। बिजली की समस्याओं को लेकर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) नोएडा क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय जैन से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस दौरान उद्योगों और उपभोक्ताओं के सामने आने वाली बिजली संबंधी चुनौतियों को रखा। इसके अलावा मुख्य अभियंता ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए चल रहे बुनियादी ढांचे के कार्यों का विवरण भी साझा किया। राजीव बंसल ने बताया कि इन दिनों बार बार ट्रिपिंग की समस्या के चलते उद्योग को खासा नुकसान झेलना पड़ता है। समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने मुख्य अभियंता से मुलाकात की, वहीं मुख्य अभियंता का कहना है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का निस्तारण होगा। ब्यूरो