बिलासपुर (संवाद)। बारिश में होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को एसडी कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। आयुर्वेद चिकित्सकों ने छात्राओं को बीमारियों और उससे बचाव के बारे में बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य ममता शर्मा, शतायु हर्बल हॉस्पिटल सड़कपुर के डॉ. शैलेश रौसा आदि मौजूद रहे।