जीवन बीमा की जानकारी लेते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव जैतपुर-शेखपुर में ग्राम बीमा सखी पायल शर्मा के सहयोग से एलआईसी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। पंचायत भवन में हुए इस कार्यक्रम में शाखा से उमेश कुमार और मुकुंद लाल नंदवानी ने ग्रामीणों को जीवन बीमा की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उमेश कुमार ने कहा कि जीवन बीमा बचत और निवेश का भी एक सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि लोकप्रिय योजनाओं जीवन लाभ, किश्त योजना, पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी लेकर स्वयं और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करें। कैंप के दौरान पॉलिसी लेने की प्रक्रिया, प्रीमियम जमा करने के तरीके, क्लेम सेटलमेंट, पेंशन लाभ व महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध विशेष विकल्पों की भी जानकारी दी। संवाद