फोटो
ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेनो चैप्टर की शुक्रवार को चैप्टर कार्यालय में मासिक मंथन गोष्ठी हुई। अध्यक्षता चैप्टर अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने की। केंद्रीय माल एवं सेवा कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर विजय कुमार सिंह और ईएसआईसी के असिस्टेंट डायरेक्टर आलोक चौधरी अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। आईआईए टीम ने उन्हें पत्र सौंपा जिसमें उद्यमियों को इम्पैनल्ड हॉस्पिटल्स की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। विजय ने सीजीएसटी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। आलोक चौधरी ने ईएसआईसी की योजनाओं के बारे में बताया।