फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लाइब्रेरी के गेट पर मिलेगी किताबों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-12 स्थित डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी में पाठकों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वार पर पुस्तकों की जानकारी वाला बोर्ड लगाया गया है। अब पाठकों को अपनी जरूरत की किताब तलाशने के लिए लाइब्रेरी के अंदर जाने की जरूरत नहीं होगी। लाइब्रेरी प्रभारी रघुराज भाटी ने बताया कि बोर्ड पर विभिन्न विषयों की उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी दर्ज की गई है। इससे पाठक पहले ही पता कर सकेंगे कि उनकी जरूरत की पुस्तक लाइब्रेरी में मौजूद है या नहीं। इसका उद्देश्य पाठकों का समय बचाने के साथ उन्हें किताबों तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना है। फिलहाल बोर्ड पर कुछ पुस्तकों की जानकारी दी गई है। लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं, साहित्य, सामान्य ज्ञान और शैक्षणिक विषयों की पुस्तकें उपलब्ध हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें