फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संक्रमण के मामले बढ़े, जिम्स में दोगुनी हुई संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिम्स की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना करीब 300 मरीज आते हैं। इनमें से करीब 100 लोग वायरल बुखार, खांसी के अलावा अन्य संक्रमण से पीड़ित होते हैं। जिम्स के मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. पायल जैन ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के अलावा अन्य संक्रमण से जुड़ी बीमारियों के मामले दो दिनों में बढ़े हैं। बारिश के बाद धूप के कारण लोगों की शारीरिक स्थिति पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा बदलते मौसम के दौरान ठंडे पेय पदार्थों के कारण खांसी व गले में दर्द की समस्या हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें