फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संक्रमण दर बढ़ी...विभाग का दावा, नियंत्रण में हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमण दर बढ़ी...विभाग का दावा, नियंत्रण में हालात
विज्ञापन

-24 घंटे में 106 नए मामलों की पुष्टि, 140 ने दी कोरोना को मात

-संक्रमण दर बढकर 10.82 प्रतिशत पहुंची

-घर पर ही स्वस्थ हो रहे 97 प्रतिशत मरीज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमण तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। रविवार को संक्रमण की दर 10.82 प्रतिशत दर्ज की गई जो शनिवार के मुकाबले दोगुनी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने हालात पूरी तरह नियंत्रण में होने का दावा किया है। इधर गनीमत है कि अस्पतालों में भर्ती 28 मरीजों में कोई भी ऑक्सीजन या वेंटिलेटर सपोर्ट पर नहीं हैं और 97 प्रतिशत मरीज तो घर पर रहकर ही स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि, विभाग ने पुरानी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के अलावा बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में कोरोना के 721 सक्रिय मरीज हैं। इनमें करीब तीन फीसदी यानि 28 मरीजों को ही अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा है। सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना ने बताया कि फिलहाल सात मरीज उपचाराधीन हैं। किसी को भी ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी है। इनमें पांच मरीज ऐसे हैं जिनके घर में होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं हैं। शनिवार को 1985 जांच के आधार पर 114 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। संक्रमण दर 5.74 दर्ज की गई थी। वहीं, 979 जांच के आधार पर रविवार को जिले में 106 नए मरीज मिले हैं। 24 घंटे में संक्रमण दर दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है। हालांकि संक्रमण दर बढ़ने के साथ ही रिकवरी दर भी बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। रविवार को 140 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटकर 721 हुई है।
विज्ञापन

....................................



पांच दिन में 60 बच्चे संक्रमित

जिले में पांच दिन में 60 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि, किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं है। रविवार को 14 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्कूलों और अभिभावकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

................................



हर चौथे मरीज में कोरोना के लक्षण

रविवार को जिले के 33 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 1155 मरीज चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचे। इनमें कोरोना के लक्षण वाले 239 मरीज कोविड हेल्प डेस्क पर पहुंचे। 59 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। एक भी मरीज संक्रमित नहीं मिला। इसके अलावा 239 मरीज त्वचा से संबंधित, 167 मरीज पेट की बीमारी से संबंधित और 167 सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर चिकित्सकों के पास पहुंचे।
....................................



ऐसे बढ़ी संक्रमण दर

-

तारीख

जांच संख्या मामले

संक्रमण दर

23 अप्रैल
979

106

10.82

22 अप्रैल
1985

114

5.74

21 अप्रैल
1999

197

9.85

20 अप्रैल
2269

110

4.84
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें