फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना सिटी के सेक्टर-8 और 8डी में लग सकेंगी औद्योगिक इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-8 और 8डी में उद्योगों के लिए जल्द विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे। इन सेक्टरों में ट्रैक्टर निर्माण, ऑटोमोबाइल कंपनियों के कलपुर्जे और ईवी चार्जर बनाने समेत कई तरह के उद्योग लगाए जाने हैं। यमुना प्राधिकरण इन सेक्टरों को मैन्युफेक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने की तैयारी में है। प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने डिजाइन कंसल्टेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंसल्टेंट उद्योगों की जरूरत के अनुसार सेक्टरों का डिजाइन तैयार करने के साथ विकास कार्यों की निगरानी करेंगे। प्राधिकरण अगले महीने तक कंसल्टेंट की तैनाती की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें