फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक भूखंडों की नई योजना आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए डीएमआईसी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (आईआईटीजीएनएल) के परिसर में नई औद्योगिक भूखंड योजना लॉन्च की है। सोमवार से इसके लिए आवेदन किए जा सकेंगे। यह योजना हरित एवं प्रदूषण रहित श्रेणी के उद्योगों के लिए होगी। योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी। इसमें 14,830 वर्गमीटर से लेकर 63,610 वर्गमीटर तक के 7 बड़े औद्योगिक भूखंड आवंटन के लिए उपलब्ध हैं। भूखंडों की आवंटन दर 27,000 रुपए प्रति वर्गमीटर आरक्षित की गई है। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) में इस विकसित इस स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी में निर्बाध बिजली-पानी, प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, अंडरग्राउंड यूटिलिटीज, वाई-फाई और बेहतरीन सड़क व रेल कनेक्टिविटी जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। निवेशक योजना की जानकारी वेबसाइट iitgnl.com पर देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन niveshmitra.up.gov.in पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें