फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमबीबीएस के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Iग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। मंगलवार को पहले दिन संस्थान के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने छात्रों को सफलता के मूलमंत्र दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर व्यय के साथ ही माता-पिता के सपनों का निवेश भी होता है। इन सपनों को कड़ी मेहनत करके ही पूरा किया जा सकता है। डॉ. घनशाला ने छात्रों को ग्राफिक एरा की स्थापना से लेकर अब दो विश्वविद्यालय, पांच परिसर और 900 बेड का अस्पताल व मेडिकल कॉलेज बनने तक के सफर के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. घनशाला ने छात्रों को गीत भी सुनाया। इस दौरान ग्राफिक एरा अस्पताल के निदेशक डॉ. पुनीत त्यागी, डॉ. एसएल जेठानी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गुरदीप सिंह झीते, आदित्य अग्निहोत्री और डॉ. सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें