इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की दरों में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें बृहस्पतिवार से लागू हो गईं हैं। नोएडा, ग्रेनो के अलावा गाजियाबाद और हापुड़ समेत अन्य शहरों में नईं दरें प्रभावी हो गईं हैं। कंपनी ने अगस्त में ही एक रुपये की बढ़ोतरी की थी। तीन महीने में ही दोबारा सीएनजी की दरें बढ़ाने का असर किराया और मालभाड़ा बढ़ाने के रूप में सामने आ सकता है।
इस तरह बदली दरें
लोकेशन पुरानी दर नई दरें
नोएडा 80.20 रुपये 81.20 रुपये
ग्रेटर नोएडा 79.20 रुपये 80.20 रुपये
गाजियाबाद 79.20 रुपये 80.20 रुपये
हापुड़ 79.20 रुपये 80.20 रुपये
रेवाड़ी 80.20 रुपये 81.20 रुपये
नोट दरें रुपये प्रति किलो की दर से