फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: 'मैंने सचिन से शादी कर हिंदू धर्म अपनाया, पाकिस्तान नहीं जाऊंगी, भेजा तो वहां मार दी जाऊंगी'

Sat, 08 Jul 2023 02:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

जमानत मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने कहा कि मैंने सचिन से शादी कर ली है और हिंदू धर्म अपना लिया है। मांसाहार छोड़ शाकाहार अपनाया है। साथ ही सीमा ने पति गुलाम हैदर के प्रेम विवाह करने के दावे को नकार दिया। 
विज्ञापन
Sachin and Seema Haider love story - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से रबूपुरा आकर रहने वाली सीमा हैदर, प्रेमी पबजी पार्टनर सचिन मीणा व पिता नेत्रपाल को कोर्ट ने जमानत दे दी है। इसके बाद शनिवार सुबह जेल से रिहा होने के बाद पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके बच्चे सचिन के साथ उसके घर पहुंचे। इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि पाकिस्तान नहीं जाऊंगी भेजा गया तो वहां मार दी जाऊंगी। 
विज्ञापन


अब जेवर पुलिस पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन केस की जांच करेगी। उधर, सीमा हैदर को देखने के लिए सचिन मीणा के घर पर गांव और आसपास की महिलाएं जुटीं हैं। सीमा हैदर ने कहा कि मैंने सचिन से शादी कर ली है और हिंदू धर्म अपना लिया है। मांसाहार छोड़ शाकाहार अपनाया है।

साथ ही सीमा ने पति गुलाम हैदर के प्रेम विवाह करने के दावे को नकार दिया। उसने कहा कि उसकी गुलाम हैदर से जबरन शादी हुई थी। आपको बता दें कि पाकिस्तान से रबूपुरा आकर रहने वाली सीमा हैदर, प्रेमी पबजी पार्टनर सचिन मीणा व पिता नेत्रपाल को जेवर सिविल कोर्ट के जूनियर डिविजन न्यायाधीश नाजिम अकबर ने बृहस्पतिवार को सचिन के पिता नेत्रपाल और शुक्रवार को सचिन व सीमा हैदर को पता नहीं बदलने और देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत दी है। 
विज्ञापन


तीनों के वकील ने बताया कि मार्च में सीमा और सचिन ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद सीमा पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई। 

वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी। चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। 

 

पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था। सचिन, उसके पिता नेत्रपाल और सीमा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेजा गया। 

 

न्यायालय ने बच्चों की आयु कम होने के कारण उनकी मां सीमा के साथ जेल भेजा था। सीमा हैदर और सचिन की जमानत याचिका पर सुनवाई कर वकील उनके प्यार, चार बच्चों और सीमा की सुरक्षा का हवाला दिया। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को जमानत दे दी थी। सचिन और सीमा के वकील हेमंत कृष्ण पाराशर ने बताया कि न्यायालय ने सीमा हैदर को वर्तमान पता नहीं बदलने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन

सीमा का वर्तमान पता जमानत याचिका में सचिन का रबूपुरा स्थित घर लिखा गया है। इसलिए सीमा हैदर को केस चलने या न्यायालय के अगले आदेश तक सचिन के घर पर ही रहना होगा। सीमा और सचिन के पास से पुलिस ने तीन आधार कार्ड बरामद किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें