दादरी (संवाद)। गौतमपुरी मोहल्ला स्थित महिला जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। महिला जिलाध्यक्ष राधा रानी ने कहा कि इंदिरा गांधी के पद चिह्नों पर चलकर उनके सिद्धांतों को अपनाना चाहिए।