संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। भारतीय निशानेबाजी जगत ने शुक्रवार को एक प्रेरणादायी खिलाड़ी और कोच को खो दिया। पद्मश्री सम्मानित दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। नोएडा के खिलाड़ियों और कोचों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई पदक जीतने वाले जसपाल राणा ने कोच के रूप में भी भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके मार्गदर्शन में कई युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की। खेल विशेषज्ञों के अनुसार जसपाल राणा की सबसे बड़ी विरासत उनके द्वारा तैयार की गई नई पीढ़ी है। खिलाड़ियों का मानना है कि भारतीय निशानेबाजी के विकास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
कोट्स-
जसपाल राणा सर ने भारतीय खिलाड़ियों को विश्व मंच पर पहचान दिलाने का रास्ता दिखाया। -सौरभ, नेशनल शूटर
भारतीय शूटिंग की उपलब्धियों में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। -हिमालय, नेशनल शूटर
उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी। -जीविका, नेशनल शूटर
उनका अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरित करता रहेगा। -राजकुमार, शूटिंग कोच