फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय ज्ञान परंपरा वैज्ञानिक चिंतन की आधारशिला : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) और आईकेएस हेरिटेज एसोसिएशन (इक्शा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित द्वितीय वार्षिक अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन-2026 के दूसरे दिन भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न पहलुओं पर विद्वानों ने विचार रखे। सम्मेलन में समाज एवं संस्कृति, भारतीय दर्शन, चेतना एवं अधिगम, कला परंपराएं, ज्योतिष, गणित, विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इसमें शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। जीबीयू के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा वैज्ञानिक चिंतन, पर्यावरण संतुलन और सतत विकास की मजबूत आधारशिला रही है। सम्मेलन में प्रो. स्थनेश्वर तिमलसिना ने भारतीय दार्शनिक चिंतन की विविधता और उसके वैश्विक महत्व पर व्याख्यान दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें