नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित स्वास्तिक क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में इंडियन क्रिकेट क्लब दिल्ली ने निराला ग्लैडिएटर्स को 64 रन से हराया। टॉस जीतकर निराला ग्लैडिएटर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडियन क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। सुनील कुमार ने 80 और वरुण ने 47 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निराला ग्लैडिएटर्स की टीम 161 रन पर सिमट गई। सुनील कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।