फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में भारत को बनाया जाएगा सुपर पावर : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल मंत्री ने किया एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप का उद्घाटन
विज्ञापन


देश में बनेंगे 1000 खेलो इंडिया सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को 2023 एशियन यूथ एंड जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल एवं युवा मंत्रालय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। शुक्रवार से शुरू हो रही चैंपियनशिप में 18 देशों के 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भारत को खेलों में सुपर पावर बनाना है। इस साल 1000 खेलो इंडिया सेंटर बनाए जाएंगे, इससे युवा खिलाड़ियों को सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने भारोत्तोलन खेल को आगे बढ़ाने के लिए वेट लिफ्टिंग फेडरेशन को सरकार से पूरी तरह मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस साल चीन में होने वाले एशियाई गेम्स में भारत की फुटबॉल टीम भी हिस्सा ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खेलों के प्रति युवाओं को सुविधाएं दी हैं और इसका असर साफ देखने को मिल रहा है कि हर खेल में खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे हैं। शुक्रवार से 18 देशों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले शुरू होंगे। चैंपियनशिप में भारत, ईरान, जॉर्डन, कुवैत, जापान, कोरिया, नेपाल, बांग्लादेश, उज्बेकिस्तान व अन्य देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। भारतीय भारोत्तोलन महासंघ की अध्यक्ष सहदेव यादव ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के पदाधिकारी, जीबीयू के वाइस चांसलर आरके सिन्हा, सांसद डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें