फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन


-

राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन में भारत अव्वल
- जीबीयू के इंडोर स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में जीते 38 स्वर्ण पदक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में रविवार को राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप का समापन हो गया है। चैंपियनशिप में भारत के खिलाड़ियाें ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 स्वर्ण पदक हासिल किया है। शाम को आयोजित समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
आखिरी दिन की पहली प्रतियोगिता सुबह दस बजे शुरू हुई। भारत को सीनियर पुरुष के 109 किग्रा भार वर्ग में लवप्रीत सिंह ने रजत पदक दिलाया। उनके अलावा जूनियर महिला के 87 प्लस किग्रा भार वर्ग में मैबम मार्टिना देवी ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

जबकि जूनियर महिला के 87 प्लस किग्रा भार वर्ग में पुमिमा पांडेय ने कांस्य पदक जीता है। भारत ने 38 स्वर्ण पदक के साथ 23 रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। इसके साथ ही भारत ने चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया है। साथ ही सीनियर, जूनियर और यूथ श्रेणी में भी भारत को पहला स्थान मिला है। शाम को चैंपियनशिप के समापन की औपचारिकताएं पूरी की गईं। चैंपियनशिप में भारत के प्रदर्शन से भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी काफी खुश हैं।
कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। जिले के खिलाड़ियों ने 26वीं अखिल भारतीय शितो-रयु कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया शितो-रयु कराटे डू यूनियन की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन 10वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। जो सितंबर माह में इंडोनेशिया में होगी।
विज्ञापन


शितो-रयु कराटे एसोसिएशन यूपी के महासचिव शिहान विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 14 से 16 जुलाई के बीच कर्नाटक के मैसूर में 26वीं अखिल भारतीय शितो-रयु कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न राज्यों की टीम ने हिस्सा लिया। यूपी की टीम से गौतमबुद्ध नगर के 30 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। बालिका 14-15 आयु वर्ग के 47 किग्रा भार में आशी ने स्वर्ण पदक जीता है। 6-7 आयु वर्ग में ओपन वेट में प्रिशा सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। शानवी सिंह व काश्वी सिंह, तनिष्का त्रिपाठी, सायशा अरोड़ा, राहुल गोस्वामी, हरीश कुमार और ध्रुव ने कांस्य पदक जीता। वहीं नवीन कुमार, शिखर साधु ने रजत, सिमरन, और सूर्यांश ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें