फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंदर प्रधान सपा जिलाध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान ने शनिवार को सूरजपुर स्थित पार्टी जिला मुख्यालय पर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने पर जोर दिया। कहा कि मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे और प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी मेहनत करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें