फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित... स्वतंत्रता दिवस: शहर भर में लगाए जाएंगे 195300 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस: शहर भर में लगाए जाएंगे 195300 पौधे
विज्ञापन

- वन विभाग सहित अन्य का रहेगा सहयोग, आयुष, नंदन व ग्राम वन में रोपे जाएंगे
- कार्यालयों, स्कूल, कॉलेज व पार्कों में भी बढ़ाई जाएगी हरियाली


नोएडा। शहर को हरा-भरा बनाने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर 195300 पौधे रोपे जाएंगे। यह पौधे शहर में बनाए गए आयुष, नंदन व ग्राम वन के अलावा सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेज व पार्कों में लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग ने नर्सरियों में पौधे तैयार कर लिए हैं।


वन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तीन से चार महीने पहले तैयारी शुरू कर दी थी, जो अब लगभग पूरी हो चुकी है। इसके लिए शहर की चार नर्सरियों में पौध तैयार कराई गई। यहां से आम, जामुन, अमरूद, आंवला, गुड़हल, कन्नेर, गुलाब, नीम, पीपल, बरगद, तुलसी, ऐलोवेरा, अश्वगंधा, ब्राह्मी आदि के पौधे शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोपे जाएंगे। वन विभाग के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग आदि भी पौधरोपण के लिए गड्ढा खुदान, पौध ढुलान, खाद, पानी आदि में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन







पौधे लगाने से पहले मृदा जांच भी की

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार पौधे लगाने से पहले शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मिट्टी लेकर उसकी जांच कराई गई है। अब यहां जांच के आधार पर पौधे लगाए जाएंगे। ताकि पौधे आसानी से बढ़ सकें। इसी के आधार पर आयुष, नंदन व ग्राम वन तैयार किए जा रहे हैं। वहीं 22 जुलाई को 1़ 05 लाख पौधे लगाए गए थे। इसमें सेक्टर 136, सेक्टर 121 समेत सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज व सेक्टरों, पार्कों के अलावा सड़क किनारे भी पौधे रोपे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें