फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक का महिला के साथ अश्लील फोटो किया वायरल, केस दर्ज

सार

नोएडा के कोतवाली फेज वन क्षेत्र में युवक और महिला की एडिट की गई अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया। पुलिस ने दो आरोपियों, सुरेंद्र और आतिश को गिरफ्तार किया है। घटना से दोनों पीड़ित मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक का महिला के साथ अश्लील फोटो किया वायरल, केस दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। एक युवक के साथ महिला का अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एडिट कर तस्वीर को वायरल किया है। इस घटना के बाद युवक व महिला दोनों परेशान हैं। इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली फेज वन क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो व वीडियो दिखाई पड़ा। इसमें उसके साथ एक महिला को दिखाया गया। जिसमें दोनों की आपत्तिजनक तस्वीर थी। यह देखकर युवक व महिला परेशान हो गए और चौंक गए। पता चला कि दोनों के जानकर सुरेंद्र सभी को फोटो व वीडियो भेजा रहा है। उससे संपर्क करने पर पता चला की सुरेंद्र को आतिश ने फोटो व वीडियो दिए थे। इस हरकत से युवक और महिला की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। कोतवाली फेज वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर सुरेंद्र व आतिश को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें