फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांवड़ यात्रा में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। बड़ी संख्या में महिलाएं हरिद्वार और अन्य गंगा घाटों से गंगाजल लेकर अपने गांव और शहरों की ओर लौट रही हैं। चार वर्षों से लगातार कांवड़ ला रहीं गुलाबो ने बताया कि उन्हें यात्रा के दौरान जगह-जगह सेवा शिविर मिल जाते हैं जहां भोजन, पानी, विश्राम और प्राथमिक उपचार की पूरी व्यवस्था रहती है। हरियाणा की रहने वाली ममता ने बताया कि वह कई वर्षों से कांवड़ यात्रा कर रही हैं। वह हर साल हर की पौड़ी से सवा लीटर गंगाजल लेकर अपने गांव पहुंचती हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करती हैं। उन्होंने कहा कि लंबी यात्रा के दौरान कई बार पैरों में कंकड़ या अन्य छोटी चीजें चुभ जाती हैं लेकिन रास्ते में लगे सेवा शिविरों में तुरंत उपचार मिल जाता है। सुषमा ने बताया कि उनके पति पिछले 20 वर्षों से कांवड़ ला रहे हैं। इस वह भी इस यात्रा में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें