- फोटो
नोएडा। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मंगलवार को हरौला में बैठक हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदर्शन की निंदा की। प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राम अवतार सिंह व चेयरमैन नरेश कुच्छल ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने और संशोधित दरें एक अप्रैल से लागू किए जाने पर संतोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हित में सरकार का यह फैसला निश्चित ही महंगाई में राहत देगी। इस दौरान वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी व दिनेश महावर, सत्यनारायण गोयल, संदीप चौहान, राधेश्याम गोयल, विपिन अग्रवाल, पीयूष वालिया, महेंद्र कटारिया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो