नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नया शैक्षणिक सत्र देरी से शुरू हो सकता है। सीसीएसयू ने स्नातक प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि दो बार बढ़ाकर अब 20 जुलाई कर दी है। इससे मेरिट सूची जारी होने और प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने में देरी हो रही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि पुराने छात्रों की कक्षाएं अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होंगी, जबकि नए छात्रों का कार्यक्रम विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार तय किया जाएगा। ब्यूरो