फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में सेवा संकल्प अभियान का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स में बृहस्पतिवार से युवा शक्ति, सेवा भावना, विकसित भारत की ओर थीम पर सेवा संकल्प अभियान का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अभियान में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, मातृ, शिशु और बुजुर्ग स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, वेलनेस बूथ, स्वच्छता अभियान, आयुष्मान भारत, हेल्प डेस्क, तंबाकू-नशा छोड़ने के बारे में जागरूकता सत्र और खानपुर गांव में सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम को शामिल किया हैं। अभियान के तहत पहले दिन जिम्स में इंसानियत की एक बूंद रक्तदान करें, जानें बचाएं थीम के साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 30 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता, ब्लड बैंक प्रभारी एवं पैथोलॉजी विभाग की प्रो. डॉ. शालिनी बहादुर, डॉ. शताक्षी जिंदल और कल्याण भाटी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें