नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने बुधवार को आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। छतरपुर व डॉ. आंबेडकर नगर में खुले इन आरोग्य मंदिरों में दवाइयां व सभी तरह के टेस्ट के साथ सीनियर डॉक्टर उपलब्ध हैं। इस अवसर पर छतरपुर के विधायक करतार सिंह तंवर व एमसीडी की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष सुंदर सिंह तंवर आदि भी मौजूद रहे। ब्यूरो