फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वकीलों के चैंबर के प्रथम तल का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को चैंबर रिनोवेशन के प्रथम तल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष मनोज भाटी (बोडाकी) ने की। संचालन बार के सचिव शोभा राम चन्दीला ने किया। विधायक ने कहा कि चैंबरों से अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और उन्हें अपना कार्य करने में आसानी होगी। अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि चैंबर का कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। इस मौके पर जगदीश भाटी, देवीशरण शर्मा, मुकेश कर्दम, दुष्यंत तोमर, ठाकुर दलवीर, ममता चौधरी, भूपेंद्र मंगल, भोपाल सिंह नागर और श्याम सिंह चौधरी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें