फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो किलो 98 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी गौरीशंकर पार्किंग के पास पहुंचे तो यहां एक संदिग्ध युवक खड़ा मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय निवासी कबाड़ी बस्ती, चंडीघाट, माजरा थाना श्यामपुर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह यह गांजा आसपास के बाबा और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को बेचने के लिए लाया था। उसने बताया कि यह गांजा उसने शिवा उर्फ लड्डू निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर से खरीदा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें