नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस की एमएजेएमसी छात्रा स्निग्धा माथुर ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वर्ष 2024-26 परीक्षा में तृतीय स्थान हासिल किया है। स्निग्धा ने 2000 में से 1668 अंक (83.4 प्रतिशत) प्राप्त किए। जनसंचार विभाग के प्रो. डॉ. सचिन बत्रा ने बताया कि उनकी उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता और प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने छात्रा को बधाई देते हुए इसे शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया। ब्यूरो