दनकौर (संवाद)। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में सोमवार को हुई दौड़ प्रतियोगिता में दनकौर क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव निवासी इमरान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता है। जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से अंडर-20 दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक धावकों में भाग लिया। 8 किमी की दौड़ प्रतियोगिता में सभी धावकों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। इस दौरान दनकौर क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव के इमरान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पिता सलीमुद्दीन के मुताबिक इमरान पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर चुका है।