ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमीक्रोन-3 स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में पानी की व्यवस्था में सुधार हुआ है। खराब हुई पानी की तीन मोटरों में से एक मोटर को ठीक कर दोबारा लगा दिया गया है। इसके बाद इसी मोटर के जरिए पानी की टंकियां भरी जा रही हैं और सोसाइटी में पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। निवासी नितिन ने बताया कि पानी की सप्लाई में सुधार से निवासियों को राहत मिली है, लेकिन सोसाइटी में पानी की व्यवस्था पूरी तरह सामान्य करने के लिए बाकी दो खराब मोटरों को भी ठीक करने की जरूरत है। निवासियों ने उम्मीद जताई कि जल्दी ही दिक्कत दूर हो जाएगी।