फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-12 में खेलो दादरी की खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेवलिन थ्रो में कनिष्का टोंगर ने जीता स्वर्ण, हाई जंप में शिवानी सिंह ने कांस्य पदक किया अपने नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गुजरात में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-12 में खेलो दादरी की खिलाड़ियों ने प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। जेवलिन थ्रो स्पर्धा में कनिष्का टोंगर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि हाई जंप में शिवानी सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कोच सनी यादव ने बताया कि दोनों खिलाड़ी लंबे समय से नियमित अभ्यास और अनुशासित प्रशिक्षण कर रही हैं। उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी बड़े मंचों पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। कनिष्का टोंगर दादरी की निवासी हैं और शुरुआत से ही खेलो दादरी में प्रशिक्षण ले रही हैं। वहीं शिवानी सिंह मूल रूप से बरेली की रहने वाली हैं। वह वर्तमान में दादरी में रहकर खेलो दादरी में प्रशिक्षण के साथ अपनी पढ़ाई भी कर रही हैं। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें