ग्रेटर नोएडा। कालीबाड़ी में धूमधाम से मां लक्ष्मी को दी विदाई, तालाब में किया प्रतिमा विसर्जन। स
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कालीबाड़ी में कोजागरी लक्ष्मी पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मां लक्ष्मी को विदाई दी। इस दौरान पूजा अर्चना के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा को तालाब तक ले जाया गया। भक्तों ने मां लक्ष्मी के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। बंगाली समुदाय में कोजागरी लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है। पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के साथ ही आयोजन का समापन हुआ।