देवरिया। बरेली में आयोजित आईएमए उत्तर प्रदेश के वार्षिक उत्सव में 29-30 नवंबर को पूरे प्रदेश के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें विभिन्न आईएमए इकाइयों के डॉक्टर्स एवं मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए साइंटिफिक प्रेजेंटेशंस के साथ कार्यशाला आयोजित हुई। आईएमए देवरिया ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें आईएमए देवरिया के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल और सचिव डॉ. नवेंदु राय को प्रेसीडेंशियल एप्रीएशन अवॉर्ड मिला। 2024-25 सत्र के कार्यकाल में किसी भी शाखा द्वारा अधिकतम सदस्य बनने के लिए डॉ. आरके जलोटा अवार्ड और सेकंड बेस्ट ब्रांच उत्तर प्रदेश में अपने उत्तम कार्यों के लिए यह अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष इलेक्ट डॉ. राजीव गोयल, उपाध्यक्ष डॉ. रवीश अग्रवाल मौजूद रहे।