फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेन से अवैध वेंडर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर मारीपत रेलवे स्टेशन पर लोकल पैसेंजर ट्रेन में पेय पदार्थ एवं खाद्य सामग्री बेचने के मामले में वेंडर को गिरफ्तार किया है । खाद्य सामग्री कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन संख्या 64152 दिल्ली की तरफ जा रही थी । जब ट्रेन दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के मारीपत रेलवे स्टेशन पर रुकी तो आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी। अलीगढ़ के सहसा बाद जमालपुर निवासी यामीन खान अवैध रूप से ट्रेन में पेय पदार्थ एवं खाद्य सामग्री बेच रहा था । पुलिस ने जांच में अवैध वेंडर पाए जाने पर ट्रेन से उतार लिया। पूछताछ में संतोष जवाब नहीं देने पर रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पेय पदार्थ व सामग्री कब्जे में लेकर कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें