फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आदेश के बाद भी मार्केट से नहीं हटी अवैध दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी की मार्केट में लगती हैं अवैध दुकानें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी की मार्केट के परिसर में लगने वाली अवैध दुकानें अब तक नहीं हटाई गईं हैं। जबकि प्राधिकरण ने इन्हें हटाने का आदेश दिया था। अवैध दुकानों के कारण निवासियों को परेशानी हो रही है। निवासियों ने प्राधिकरण से कार्रवाई करने की मांग की है। निवासियों ने बताया कि मार्केट परिसर में अवैध दुकानें लगा दी गई हैं। अतिक्रमण की वजह से शाम को निकलना मुश्किल हो जाता है। मार्केट में बाहरी लोगों का जमवाड़ा लगा रहता है। करीब दो माह पहले प्राधिकरण ने दुकानों को सील करने की कार्रवाई की थी। साथ ही अवैध दुकानों को हटाने का भी आदेश दिया था, लेकिन दो माह बाद भी अवैध दुकानों को नहीं हटाया गया है। अब फिर से निवासियों ने प्राधिकरण से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें