पुन्हाना में अवैध शराब नष्ट करने के दौरान मौजूद डीएसपी सुधीर तनेजा।
- फोटो : Mewat
नूंह। रोजका मेव थाना पुलिस ने मंगलवार को वर्षों से थाने में रखी अवैध शराब को कोर्ट के आदेश पर कमेटी गठित कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नूंह के नायब तहसीलदार अख्तर हुसैन की मौजूदगी में नष्ट की। इस मौके पर जिला हेड क्वाटर सुधीर तनेजा व जिला इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश अनुसार 2018 से लेकर 2020 तक के शराब के मुकदमों का निपटारा होने के बाद पुलिस ने जब्त की गई शराब को नष्ट किया। 4684 अंग्रेजी व 9580 देसी शराब और 402 बीयर की बोतलों को नष्ट किया गया है। इस शराब को जेसीबी की मदद ने थाना परिसर में गड्डा खोदकर बोतलों को फोड़ कर मिट्टी में दबाया गया। जो भी शराब की बोतलें नष्ट की गई उन सबके मामले रोजका थाने में ही दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि नूंह जिले के जितने भी पुलिस थाने हैं उनका नोडल अफसर उन्हें ही नियुक्त किया गया है। कोर्ट के आदेश पर संबंधित थानों में शराब को नष्ट किया जा रहा है। रोजका मेव थाना प्रभारी मलखान ने बताया कि कई दिनों से अवैध शराब को नष्ट किया जा रहा है।इस मौके पर दीन मोहम्मद सरपंच व शाहिद नंबरदार रोजका मेव भी मौजूद रहे।