फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में अवैध कब्जा हटाया

Fri, 10 Oct 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
सनौली गांव में अवैध कब्जा हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। छाजपुर खुर्द गांव में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के प्लाॅटों की जगह पर गोबर के बिटोडे़, भूसे के कूप बनाकर अवैध कब्जा किया गया था। जिसे खंड प्र‎शासन के सहयोग से पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से हटाया गया। इस दौरान खंड प्र‎शासन सनौली खुर्द के एसईपीओ नरेश कुमार, सरपंच शकुंतला व सनौली थाना पुलिस ने बस्ती की जगह पर गोबर के बिटोडे, भूसे के कुपों को जेसीबी मशीन से हटाया। साथ ही बस्ती में प्लाट धारकों को कब्जा दिया गया। सरपंच शकुंतला ने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के प्लाटों की जगह पर गोबर के बिटोडे, भूसे के कूप बनाकर अवैध कब्ज हटाने की विधायक मनमोहन भड़ाना को मांग की गई थी। जिस पर विधायक भड़ाना ने प्र‎शासन को कब्जे हटाने का कहा था। अब जल्द ही प्लाटों के साथ गली निर्माण कार्य कराकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें