ग्रेटर नोएडा। सदर तहसील की टीम ने शनिवार को दो गांव में सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया। बाजार में जमीन की कीमत 6 करोड़ से अधिक हैं। जमीन पर काफी दुकानें और मकान बने थे। साथ ही नए मकान बनाने का काम चल रहा था। अफसरों का कहना है कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जैतपुर वैशपुर गांव में करीब 600 वर्ग मीटर और बिरोंडी चक्रसेनपुर गांव में 630 वर्गमीटर सकरारी जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। नोटिस देने के बाद भी निर्माण को हटाया नहीं गया। शनिवार को तहसील की टीम ने दोनों गांव में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर जमीन को खाली कराया। ब्यूरो