नोटिस और चेतावनी के बाद भी जारी था अवैध निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी।
नोएडा एयरपोर्ट परियोजना के विस्तार (चरण-2/फेज-1) क्षेत्र में अवैध निर्माण करने पर पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिसूचित भूमि पर बिना प्रशासनिक अनुमति निर्माण कार्य किया जा रहा था। अधिसूचना के बावजूद ग्राम रन्हेरा, कुरैब, करौली बांगर, दयानतपुर, वीरमपुर और मुढरह में कई व्यक्तियों की ओर से अधिक मुआवजा लेने के चक्कर में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भवन निर्माण कराया जा रहा था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रदीप, देवीचरन, अजय, संजीव कौशिक, रमेश, कुंवरपाल, प्रकाश, सुनील कुमार, चंद्रभूषण गौड़, पप्पू, विजय शर्मा, मुकेश, दीपक, ऋषिपाल, सुरेशचंद, विकेश, मनवीर, धर्मवीर, दलवीर, ब्रजमोहन, रनवीर और जीतू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।