फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोल्डन फॉरेस्ट की भूमि पर किए जा रहे निर्माण को तोड़ा

Sun, 05 Oct 2025 02:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन की टीम ने झाझरा और ईस्ट हॉप टाउन की सीमा पर अवैध रूप से बनाए जा रहे आवासीय भवन को ध्वस्त कर दिया। भवन राज्य सरकार के अधीन गोल्डन फॉरेस्ट की भूमि पर बनाया जा रहा था। तहसीलदार विकासनगर विवेक राजौरी ने बताया कि झाझरा और ईस्ट हॉप टाउन की सीमा पर राज्य सरकार के अधीन गोल्डन फॉरेस्ट की भूमि है। भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाने की शिकायत मिली थी। पटवारी की जांच में शिकायत सही पाई गई। शनिवार को मौके पर जाकर अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें